हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। 26 फरवरी की देर रात्रि को  सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शहंशाही आश्रम से शिखर फॉल की और जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पहाड़ की गहरी खाई में गिर गए हैं, जिनके काफी छोटे आयी है, इस सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के रेस्क्यू इक्विपमेंट लेकर मौके पर पहुँचे, तथा साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से एसडीआरएफ की टीम व घायलों को फास्टेड हेतु 108 एम्बुलेंस को मोके पर पहुंचने हेतु बताया गया, काफी अंधेरा होने के कारण मोके पर उपस्थित सभी पुलिस बल द्वारा टोर्च की सहायता से सड़क के किनारे गहरी खाई में घायलों की ढूढ़ खोज प्रारम्भ की गई तो करीब 10 मिनट में सड़क से करीब 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त बाइक दिखाई दी आस पास काफी झाड़िया थी, बिना समय गंवाए रस्सियों की सहायता से पुलिस बल नीचे खाई में उतरे बाइक से कुछ दूरी पर दोनों व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में कराहते हुए मिले, इनको रस्सियो की सहायता से एक-एक कर बड़ी मशक्कत से अपनी जान की परवाह किये बगैर बाहर निकालकर सड़क पर लाया गया।
               देखें वीडियो: कैसे बचाई जान 
इनको खाई से निकालने में करीब 40-45 मिनट का समय लगा, दोनो घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया, दोनो के ही शरीर से काफी ब्लड बह चुका था, डॉ द्वारा बताया गया कि इनको लाने में कुछ देर और हो जाती तो इनको बचाया नही जा सकता था, दोनो के फ्रैक्चर होने के साथ साथ काफी गंभीर चोटें आई है, इनके परिजनों को सूचित किया जा चुका है। घायलो का नाम पता अक्षय लखेड़ा पुत्र सतीश लखेड़ा निवासी पट्टी घाट, जिला टिहरी गढ़वाल हाल देवभूमि कॉलेज देहरादून, उम्र 22 वर्ष नितिन सती पुत्र नरेंद्र प्रसाद निवासी नारंग बगड़ असेड सिमली जिला चमोली, हाल देवभूमि कॉलेज देहरादून उम्र 23 वर्ष जांच से पाया कि उक्त दोनों लड़के वर्तमान में देवभूमि कॉलेज से भी टैक कर रहे हैं, आज शाम को अपनी बाइक पल्सर से घूमने के लिए शहंशाही आश्रम से ऊपर शिखर फाल की तरफ गए थे, देर रात्रि को वापस आते समय करीब 12 बजे बाइक अनियन्त्रिल होकर गहरी खाई में गिर गयी, बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी है, इस प्रकार उक्त दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर राजपुर पुलिस द्वारा मात्र 10 मिनट में मोके पर पहुंचकर अपनी जान पर खेलकर गहरी खाई में उतरकर दोनो घायलो को बड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकालकर समय से चिकित्सा कराई गई, जिससे उक्त दोनों की जान बच सकी। घायलो उनके परिजनों व जनता द्वारा राजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरी-भूरी प्रशंशा की गई। पुलिस टीम थानाध्यक्ष अशोक राठौड़, उपनिरीक्षक बलबीर रावत, कानि० अमित कुमार, कानि० प्रवीण कुमार, कानि० दिगपाल व हो०गा० आशीष शर्मा रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours