हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि०) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग के नेतृत्व में हरिद्वार जिले की टीम के साथ मिलकर अपने भारत के देश के जवान वीर सपूत राजेंद्र नेगी बर्फ में फिसल कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए, मानवाधिकार की टीम ने केंद्र सरकार से सकुशल वापस लाने की मांग करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नारंग ने कहा राजेंद्र सिंह नेगी के परिवार में माता-पिता पत्नी और तीन बच्चे हैं जिनका राजेंद्र सिंह नेगी के गायब होने के बाद से रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है, वहीं जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा इस घटना के बाद से ही प्रदेश के लोगों का ये कहना है कि, जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान सीमा में पहुंचे थे तब पूरा देश एकजुट होकर उनके वापस आने का इंतजार कर रहा था। पर इस सैनिक के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वो छोटी पोस्ट पर थे। लेकिन, वो सैनिक तो देश की रक्षा में ही तैनात था फिर उसके साथ इस तरह का बर्ताव क्यों? अब तक क्यों सरकार उस सिपाही के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठा पाई। जिला उपाध्यक्ष अंकुर बागड़ी ने कहा की राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम सिपाही के सकुशल लौटने की कामना करती है और सरकार से अपील करती है कि, जल्द से जल्द सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। क्योंकि, विंग कमांडर जिस तरह भारत के लाल हैं उसी तरह ये सैनिक भी उसी भारत माँ का लाल है। जिसने अपना जीवन देश सेवा में दिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours