हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज टैक्सी यूनियन का शपथ समाहरो में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बाबा हठयोगी, मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सुनील सेठी ने उपस्तिथ होकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाये दी। मुकेश कौशिक एव व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाते हुए बेहतर अग्रिम कार्यकाल की बधाई दी और यूनियन को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। बाबा हठयोगी एव महंत ऋषिवरानन्द महाराज ने शुभभाषिष देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। संचालन राजू मनोचा ने किया। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष नाथीराम सैनी, उपाध्यक्ष आशीष पाराशर, सचिव हरीश बिष्ट, उपसचिव अनुज कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, उपकोषाध्यक्ष मनीष बक्शी, सदस्य नरेश यादव, गगन, मधुसूदन, सतीश तिवारी, नदीम अहमद ने शपथ ली। मुख्य रूप से जितेंद्र चौरसिया, धर्मपाल, पप्पू भंडारी, देवेंद्र नेगी, विक्रम नेगी, जगलाल गुप्ता, विक्रम रावत, कृष्ण गोपाल, अशोक गोस्वामी, वीरेंद्र, मनमोहन सिंह, कन्नू रावत व अमित गर्ग उपस्तिथ रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours