(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। शान्तरशाह पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज कर लिया है। आपको बतादे कि शान्तरशाह चौकी इंचार्ज अशोक रावत क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सहदेवपुर गांव की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी से भरी आती हुई दिखाई दी। जिसको पुलिस द्वारा रोका गया और जानकारी की गई कि मिट्टी कहां से लाई जा रही है। लेकिन ट्रैक्टर ट्राली चालक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया और चौकी पर लाकर सीज की कार्यवाई की गई। वही चौकी इंचार्ज अशोक रावत ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से गस्ती की जा रही थी। तभी सहदेवपुर की ओर से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली आती हुई दिखाई दी। जिसको रोका गया और पूछताछ की गई। लेकिन पूछताछ में ट्रैक्टर ट्राली चालक सही जानकारी नहीं दे पाया। और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी अवैध खनन में लिफ्ट पाया जाता है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई पुलिस प्रशासन अमल में लाएगा। और अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए अभियान में ओर तेजी लाई जाएगी। जिससे अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग सके। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गस्त भी किऐ जा रहे हैं। और जो भी शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। आपको बतादे कि शान्तरशाह पुलिस अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। और एक बार फिर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया गया है। इससे पहले भी कई बार अवैध खनन पर कार्यवाही की जा चुकी है। चौकी इंचार्ज अशोक रावत का साफ कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जो भी इसमें लिफ्ट पाया जाता है। उसको बख्शा नहीं जाएगा। चौकी इंचार्ज की चेतावनी और सतर्कता से खनन माफियाओं में खलबली का माहौल बना हुआ है।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: शान्तरशाह पुलिस ने फिर की अवैध खनन पर कार्यवाई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours