हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां एक तरफ अचानक हुई ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की पोल खुलती नजर आई आपको बता दें कि मंगलवार देर शाम अचानक से आए तूफान एवं ओलावृष्टि से मौसम में एकदम बदलाव हुआ वही दूसरी तरफ हरिद्वार की लाइफ लाइन कही जाने वाले मार्ग में बरसाती पानी के आ जाने से प्रशासन की पोल खुल गयी प्रशासन द्वारा बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के काफी तैयारी की गई थी मगर बिन मौसम बरसात ने सब चौपट कर दिया भगत सिंह चौक से लेकर चंद्राचार्य चौक तक पानी का स्तर एक ही लेवल में रहा इसके साथ साथ कनखल ज्वालापुर हरिद्वार आदि में भी जलभराव की समस्या से लोगो को रूबरू होना पड़ा जबकि पिछले 20 सालों से यहां एक ही विधायक का डंका हरिद्वार विधानसभा मे बज रहा है, और जिन विधायक महोदय का डंका बज रहा है, वे साहब दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के पद पर आसीन चलें आ रहे हैं, जो आदमी पिछले 20 वर्षो में अपनी विधानसभा का विकास नहीं कर पाया यहां तक की धर्म नगरी में बरसात में भरने वाले पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाया तो आगे इन साहब से क्या उम्मीद हरिद्वार की जनता कर सकती है, बड़ी शर्म की बात है धर्म नगरी में पिछले 20 साल से विकास नहीं हो पा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours