हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मां गंगा जागृति सेवादल ने पिछले 2 साल से निरंतर चले आ रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के 100 चरणों को कुशलता पूर्वक संपन्न करते चौधरी चरण सिंह घाट एवं शेषनाग घाट पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। संरक्षक अनुज वालिया के नेतृत्व में वर्षों से चलाएं जा रहे इस अभियान में नए युवा वर्ग ने भी हिस्सा लिया एवं दल की कार्यकारिणी भी घोषित की गई, जिसमें अनुज अंथवाल को जिला उपाध्यक्ष, कमल शर्मा को मीडिया प्रभारी एवं वीरू सोलंकी को मंत्री बनाया गया। नए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए अध्यक्ष अजय जोशी एवं महामंत्री अमित मुल्तानिया ने कहां कि कुंभ मेला नजदीक होने के कारण सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को वृहद स्तर पर गंगा स्वच्छता हेतु कार्य करना होगा। अनुज दिवाकर एवं राहुल कुमार ने आसपास के लोगों गंगा का महत्व बताते हुए कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा आस्था का प्रतीक है, हमें वेस्ट सामग्री फूल, पुराने कपड़े, प्लास्टिक, पॉलिथीन आदि को गंगा में नहीं फेंकना चाहिए। अभियान में इक्का सिंह, सौरभ चौहान, नवीन तेशवर, विकास, अजय सोढी, नवीन उपाध्याय, राहुल चौहान, अरुण सैनी, प्रणव, गौरव, प्रिंस, कमल उलियान, रविंद्र शर्मा, दीपक, अमन, रविंदर,  करण, आयुष, पवन प्रजापति, शांति देवी, राधिका गिरी, अमित कश्यप, अंकित प्रजापति, विशाल, ललित बजरंगी आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours