हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर शुगर मिल में दीवार गिरने से तीन मजदूर सिरे के टैंक में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन-फानन में शुगर मिल प्रबंधन द्वारा घायलों को एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है, आपको बता दें कि लक्सर के रायबहादुर नारायण सिंह शुगर मिल में बुधवार को शुगर मिल के अंदर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था जिसमें मजदूर काम कर रहे थे अचानक भवन निर्माण की छत गिरने से उस पर काम कर रहे तीन मजदूर नीचे बने सिरे के टैंक में गिर गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
देखें वीडियो
मजदूरों के गिरते ही शुगर मिल में अफरा तफरी मच गई, मौके पर पहुंचे शुगर कैन जीएम सुरेश शर्मा ने सभी तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है वही साथ में काम कर रहे परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि तीनों मजदूर सलमान, लुकमान और मुस्तकीम मेनपुरा गंगोह अंबेहटा जिला सहारनपुर यूपी के निवासी है जो यहां शुगर मिल में काम कर रहे थे अचानक दीवार गिरने से तीनों नीचे बने सिरे के टैंक में गिर गए और घायल हो गए गनीमत यह रही कि सीरे के टैंक में जिस समय तीनों मजदूर गिरे उस समय सिरे का टैंक खाली था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours