हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के आदेशानुसार राष्ट्रीय फायर ड्रिल कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के रा.इ.का.घिंघराण में फायर स्टेशन गोपेश्वर प्रभारी सन्देश कुमार के नेतृत्व में फायर पुलिस कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल फायर डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों एवं उपस्थित लोगों को अग्नि सुरक्षा, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गई व बच्चों से फायर उपकरणों का अभ्यास कराया गया। पुलिस टीम मेंLFM. सन्देश कुमार फायर स्टेशन गोपेश्वर, Dvr नरेश कुमार, Dvr विशाल नेगी, Fm सतेन्द्र बगवाड़ी, Fm योगेन्द्र डोभाल, Fm जयवीर सिंह Fm अनुप सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours