हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद)लक्सर। लक्सर ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स शाखा ने बुधवार को लोन न चुकाने वाले कर दाताओं पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अमजद पुत्र शहीद निवासी ग्राम नरोजपुर के एक मकान सलेमपुर बक्काल कोतवाली लक्सर हरिद्वार पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सील कर अपने कब्जे में ले लिया है, जानकारी करने पर रीजनल आफिस देहरादून से आये चीफ रिकवरी मैनेजर दीपक भारद्वाज ने बताया कि अमजद ने लगभग 6 वर्ष पूर्व हमारी शाखा लक्सर से पांच लाख का मकान पर लोन लिया था, जिसकी अदाएगी के लिए बार बार बैंक प्रबन्धन अमजद से लोन चुकाने के लिए सम्पर्क करता रहा, परन्तु अमजद लोन की अदायगी अदा नही कर पाया, इसी क्रम में बैंक प्रबन्धन ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज बुधवार को मकान नीलाम करने की कार्यवाही करते हुए मकान को सील कर दिया है वही बैंक अधिकारियों का कहना है कि अगर मकान स्वामी समय के रहते लगभग बैंक की रकम चार लाख इकहत्तर हजार रूपये जमा कर देता है तो मकान को नीलाम नहीं किया जायेगा तथा मकान स्वामी को वापस कर दिया जायेगा, बैंक अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह की लगभग चार प्रोपर्टी लक्सर में माह फरवरी में नीलाम की जा सकती है बैंक अधिकारियों में बैंक शाखा प्रबंधक लकसर, सीनियर मैनेजर रिकवरी क्लस्टर हरिद्वार व ऐजंसी देव इंफोर्समेंट हरिद्वार के अधिकारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours