हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इनर व्हील क्लब द्वारा एक विशाल समाजिक कार्यक्रम शहर में विभिन्न जगहों पर किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब की जिला चेयरमैन सीमा चोपड़ा ने सबसे पहले राजकीय माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय न26 में पैंट करा कर एक नया स्वरूप दिया और वह प्लास्टिक की  खाली बॉटल्स से इनर व्हील बगिया का निर्माण बच्चो के साथ मिल कर किया। क्लब ने स्कूल में सेवर कनेक्शन करा 2 टॉयलेट्स को भी रेनोवेट करवाया। जिला चेयरमैन ने स्कूल को नया रूप देने के लिए हरिद्वार क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल को भी बधाई दी वा स्कूल जाकर निरीक्षण कर स्कूल के 100 बच्चो को मोजे वितरित किए। वही क्लब की अध्यक्ष विनीता गोनियाल व सीमा चोपड़ा ने सीसीआर में गोद लिए इनरव्हील स्कूल में भी क्लब द्वारा किए गए कार्यों को सराहा की और वहा बच्चो के साथ मिल कर समय बिता कर बच्चो को सर्दी के लिए मोजे वितरित किए और दरिया भी दी गई। 

  देखें वीडियो: जिला चेयरमैन सीमा चोपड़ा
इसी क्रम में चंडी घाट स्थित चिदानंद कुष्ट आशाराम में इनर व्हील डिस्पेंसरी का उद्घाटन जिला चेयरमैन ने रिबन काट कर किया। क्लब द्वारा बनाई गई डिस्पेंसरी में कुश्ट रोगियों के सभी मरीजों के लिए पट्टी, दवाई, डेटॉल, इंजेक्शन, टैबलेट्स चीजे 1 महीने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। और क्लब हर महीने सभी दवाई रिफिल करेगा। क्लब द्वारा साबुन, सर्फ और राशन भी दिया गया। शाम को होटल विनायक में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब  के सभी 45 मेंबर्स के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया, जिसमे क्लब की गतिविधियों को बारीकी से समझा और उनके द्वारा किए कार्यों को सराहा। देहरादून में उत्तराखंड पुलिस में सेवा दे रही सुनीता नेगी ने सीमा चोपड़ा कनपेंसिल स्केच बना कर दिया और क्लब ने उनकी सेवाओं के लिए वूमेन उथान कैटेगरी में अवॉर्ड और प्राइज देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष विनीता गोनियाल संग एक स्किट का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं पर हो रहे रेप जैसे घिनौने कृत्य का विरोध किया गया और बेटियों को सैल्फ डिपेंडेंट बनने के लिए जोर दिया गया। वहीं रेप के आरोपी के लिए सख्त से सख्त कानून बनने की मांग भी की गई। क्लब ने एक गरीब कन्या की शादी के शादी का सारा सामान और 5100 रुपए की धनराशि भी दी। जिला चेयरमैन सीमा चोपड़ा ने अध्यक्ष विनीता गोनियाल और सेक्रेटरी मोनिका अरोरा को क्लब को सुचारू रूप से चलाने के लिए उनकी सराहना की और आगे भी यूहीं समाज सेवा के हित में कार्य करते रहने के लिए प्रोसाहित किया। इस आयोजन में विनीता गोनियाल, मोनिका अरोरा, सीमा गुप्ता, कनुप्रिया मिश्रा, इंदु मिश्रा, प्रतिभा राई, विभा गर्ग, प्रीति गुप्ता, नैना, सीमा चोपड़ा, डॉक्टर अन्नू लूथरा, डॉक्टर विनीता कुमार, शिल्पा, राखी ननकानी, जया चावला, साक्षी गुप्ता, विजयलक्ष्मी, स्वाति मंगलम, मीनाक्षी गुप्ता व पायल मिताल आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours