हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में गुलदार के आतंक से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है, लोगों में गुलदार को लेकर एक खौफ सा पैदा हो गया है, होना भी ना लायज में है, जो गुलदार ने हरिद्वार  क्षेत्र में आतंक मचा रखा है, जिसके चलते हरिद्वार क्षेत्र से ही गुलदार की कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, आपको बताते चलें कि हाल ही में ही औद्योगिक क्षेत्र में गुलदार के घूमने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके अंतर्गत हरिद्वार बाईपास इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के समीप गुलदार को देखा गया था, ऐसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर दूबारा से वायरल हो रही है।
                           देखें वीडियो
जिसमें गुलदार को वीडियो में रात के समय सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, आपको बता दें कि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है, कि यह वीडियो कब की है, किस समय की है, पर वीडियो में साफ दिखाई के रहा है कि खम्बे पर जो बोर्ड दिख रहा है, वो इंडस्ट्री एरिया चौकी के समीप रेस्टोरेंट का है, पर अपने आप मे सवालिए निशान वन विभाग यह खड़ा हो रहा है, कि आखिर क्यों गुलदार को वन विभाग पकड़ने के लिए नाकाम साबित हो रहा है, गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम बाहर से बुलाई गई, और टीम द्वारा राजा जी नेशनल पार्क का सर्वे भी किया गया, इसके पश्चात फिर भी गुलदार वन विभाग के कब्जे से बाहर है, और हरिद्वार क्षेत्र वासियों के मन में गुलदार को लेकर काफी दहशत का माहौल पैदा हो गया है, जिसके चलते लोगो ने रात के समय घरों से निकलना बंद कर दिया है, अब देखना यह होगा कि वन विभाग कितनी फुर्ती से गुलदार को कब तक पकड़ता है, और हरिद्वार क्षेत्रवासियों के मन में गुलदार का जो खौफ पैदा हो रखा है, उसे लोगों के मन में कितनी जल्दी बाहर निकालता है, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल होगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours