हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, जनपद हरिद्वार द्वारा यातायात पुलिस लाईन कमल दास कुटिया में स्वीड़न के महामहिम नरेश कार्ल xvi गुस्ताफ और महामान्य महारानी सिल्विया महोदया के जनपद हरिद्वार भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया एवं महामहिम नरेश कार्ल xvi गुस्ताफ और महामान्य महारानी सिल्विया के भ्रमण से पूर्व ही समय रहते हुये समस्त सुरक्षा/यातायात, पुलिस व्यवस्थायें पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा साथ ही निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल भली भंति चैकिग एंव फ्रिसकिग कराना सुनिष्चित करेगे। तथा कार्यक्रम स्थल को अभी से सुरक्षा घेर मे रखा जाय।
कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर अनावष्यक न जाये। साथ की उक्त सुरक्षा व्यवस्था डियूटी मे नियुक्त अधिकारी, कर्मचारीगणो को निर्देशित किया कि कोई भी डियूटी के दौरान अनावष्यक मोबाईल का प्रयोग नही करेगे। उक्त अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे ब्रीफिंग के बाद महामहिम नरेश कार्ल xvi गुस्ताफ और महामान्य महारानी सिल्विया के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में नियुक्त समस्त पुलिस फोर्स द्वारा अपनी अपनी ड्यूटी प्वाइंटों पर नियुक्त रहते हुए ड्यूटी को अंजाम देते हुए कार्यक्रम की रिहर्सल की गई एवं पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा इसका पर्यवेक्षण किया गया एवं रिहर्सल में जो भी कमियां पाई गई उसके संबंध में पुलिस फोर्स को पुनः ब्रीफ करते हुए महामहिम महोदय के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल निर्विघ्न रुप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours