हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूडकी। नवनिर्वाचित मेयर गौरव गोयल का सम्मान समारोह गणेशपुर स्थित डॉट वाली गली में आयोजित किया, समाजसेवी अमित वत्स के आवास पर आहूत कार्यक्रम में कालोनी वासियों ने मेयर को स्वच्छता विषयक तथा पथप्रकाश के लिये सुझाव दिये, मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वच्छता को संस्कार में शामिल करने के लिए जनता जनार्दन का सहयोग अपेक्षित है, उन्होने कहा कि नालियों की सफाई, टूटी सडकों का जीर्णोद्धार,प्रकाश व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में शामिल है, कालोनी वासियों में अमित वत्स, सुदेश शर्मा, चक्षु तोमर, जीवेन्द्र तोमर, अखिल तोमर, सुभाष आर्य, जगदीश आर्य,ललित, आलोक, सूरज, पवन कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुमार,सतीश चौहान आदि क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours