हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। एक युवक की सड़क दुर्घटना में उस वक्त मौत हो गई जब पति और पत्नी लक्सर की ओर से रुड़की की ओर जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार दंपत्ति डोसनी गांव के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही बुलेरो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे करीब 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठी युवक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसको सीएचसी लक्सर भिजवाया गया जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है आपको बताते चलें कि घटना शाम करीब 6:00 बजे के आसपास की है बताई जा रही है।
देखें वीडियो: डॉ अनिल वर्मा चिकित्सा अधिकारी
की सुनील उर्फ नीटू उम्र करीब 45 वर्ष और उसकी पत्नी दिनेश देवी उम्र करीब 40 वर्ष निवासी सिम्भालकी अलीपुर छुटमलपुर उत्तर प्रदेश लक्सर की ओर से रुड़की की ओर जा रहे थे जैसे दोनों बाइक सवार पति-पत्नी डोसनी गांव के पास पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही बुलेरो गाड़ी ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी को भी गंभीर चोट आई है मौके पर जमा भीड़ द्वारा लक्सर पुलिस को सूचना दी गई, लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और उसकी पत्नी को 108 की मदद से सीएचसी लक्सर भिजवाया जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा का कहना है कि सूचना पर 108 एंबुलेंस को भेजा गया था जहां पर एक युवक की मौत हो गई है और एक महिला का इलाज चल रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours