हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देवभूमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरिद्वार के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 12 में कक्षा 8 के छात्र गौतम ने 300 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, कक्षा 6 के छात्र मनीष ने 60मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, कक्षा 6 की छात्रा कु.स्वाति सैनी व कु.आकांक्षा की टीम ने खो-खो में द्वितीय स्थान, सागर कक्षा 5 ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान तथा प्रियांशु बाजपेई कक्षा 7 ने कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा 8 के छात्र गौतम को अंडर 12 में 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान लेकर (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया। इनका चयन जिला स्तर के लिए किया गया। सभी प्रतियोगी छात्रों का उत्साह देखने योग्य था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours