हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। कुछ दिनों पहले जनपद हरिद्वार में कोतवाली ज्वालापुर ,कोतवाली रानीपुर, थाना सिडकुल एवं थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत अज्ञात अभियुक्तों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्थानीय जनता के व्यक्तियों से चेन स्नेचिंग की घटनाओं के घटित होने से जनपद मे हाहाकार मचा हुआ था, लगातार घटित हो रही चैन स्नेचिंग लगातार होती घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए चेन स्नेचरो को पकड़ने एवं माल बरामद करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा बडी हिम्मत और बहादुरी का परिचय देते हुए तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर ,थाना सिडकुल एवं थाना कनखल में चेन स्नेचिंग की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह के लोगो को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से माल बरामद (चेन स्नेचिंग की घटनाओं में छीनी गई चेने आदि) किया गया है, जिसके बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा आज दिनांक 17 नवम्बर 2019 को स्थान रानीपुर कोतवाली में समय 15:00 बजे प्रेस वार्ता कर मामले को खोला तथा चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तो का खुलासा किया,
साथ ही एक अन्य मामले में झबरेडा थाने के वांछित अभियुक्त सादिक उर्फ टीनू पुत्र इरफान लाठरदेवा इनामी बदमाश जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था, उक्त सादिक पर 23 मुकदमे पंजीकृत है, उत्तराखंड पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया, उसका खुलासा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार ने किया प्रेस वार्ता मे पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर आईपीएस आयुष अग्रवाल कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी योगेश देव, कोतवाली रानीपुर प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष कनखल हरिओम चौहान, थानाध्यक्ष सिडकुल प्रशांत बहुगुणा थानाध्यक्ष झबरेडा रविन्द्र शाह, उपनिरीक्षक दीप कुमार मौजूद रहे, पकडे गये अभियुक्त सूरज पुत्र हरि प्रकाश, शेर सिंह पुत्र निरंजन, ज्ञानवती पत्नी सन्नी शर्मा, रेखा पत्नी तुलसी निवासीगण उत्तर प्रदेश, बरामद माल चार पीली धातु सोने की चेन, एक पल्सर काले रंग की बिना नम्बर, एक काले रंग की स्पलैण्डर नं०-यूपी -19 एफ 7771, एक काले रंग की स्पलैण्डर नं० यूपी-19-6447 सभी थानो की घटित पुलिस टीमो के द्वारा कार्यवाही की गई।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours