हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार ने अपने मिशन के अनुरूप एक बार फिर से श्रमिको को उनका हक दिलाने को कमर कसी, इस बार के क्रम में सिडकुल हरिद्वार की कम्पनी के मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री सुमित सिंघल को अपनी समस्या बताई कि कैसे कम्पनी प्रबंधन ने उन्हें पिछले दो माह से वेतन नही दिया। कम्पनी के श्रमिकों की मांग है कि जब तक उनके वेतन मिलने का कोई निश्चित दिनांक तय नही होती तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। श्रमिको ने कम्पनी के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इसी बीच श्रमिको ने इसकी जानकारी भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री सुमित सिंघल को दी, जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की समस्या सुनी जिसमें श्रमिको ने बताया कि इस बार दीपावली पर कंपनी की तरफ से बोनस भी नही मिला। कम्पनी में श्रमिको के शोषण का ये हाल है कि 300 मजदूर होने के बावजूद कम्पनी में एक एम्बुलेंस तक नही। यही ही नही श्रमिको के वेतन से खाने के नाम पर जो भोजन मिलता है उसकी गुणवत्ता भी सन्तोषजनक नही है। इन विषय को लेकर जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर उनकी सभी मांगों को पूरा करने को कहा, भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने उप श्रम आयुक्त से मिलकर उनकी सभी मांगे पूरी करने को लेकर समझौता करवाया। विजय इलेक्ट्रिकल कर्मचारियों ने समझौता होने के बाद भारतीय मजदूर संघ को धन्यवाद दिया। सुमित सिंघल ने श्रमिको को आश्वासन दिया कि उनके हितों के लिये भारतीय मजदूर संघ सदैव ततपर रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours