हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम रुड़की से मेयर का टिकट मांग रहे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने आज बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना की तथा दोपहर अपने आवास पर हजारों की संख्या में इकट्ठे हुए समर्थकों के साथ नगर के मुख्य बाजार से होकर सिविल लाइन होते हुए कचहरी पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान गौरव गोयल का नगर के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया तथा उनको अपना आशीर्वाद दिया, गौरव गोयल अपने आवास से पैदल नंगे पैर कचहरी पहुँचे तथा रास्ते में पड़ रहे मंदिरों में भी मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। 
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, शहीद चंद्रशेखर आजाद तथा सैनिक चौक पर शहीद सैनिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जनता की ओर से मिल रहे अपार स्नेह को देखकर वह भाव विभोर हो गए तथा  उन्होंने कहा कि जिस तरह से लंबे अरसे तक भाजपा को सेवा की तथा पिछली बार मेयर के चुनाव में भी उनका टिकट यह आश्वासन देकर काट दिया गया था कि आपको अगली बार पार्टी का टिकट मिलेगा, किंतु आज उनके साथ पार्टी ने धोखा कर एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी का टिकट दिया है, जो समाज एवं पार्टी के प्रति हमेशा ही दोहरी मानसिकता से कार्य करते आए है, उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी सेवा करते आ रहे है, तथा नगर की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं, यही वजह है कि इसका खामियाजा उन्हें आज टिकट न मिलने के रूप में भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुझे जनता का प्यार मिल रहा है, 
वह उन्हें चुनाव में जीत के रूप में भी मिलेगा और वह निस्वार्थ भाव से आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे तथा धर्म जाति से ऊपर उठकर हर व्यक्ति के सुख दुख को अपना सब कुछ मानकर उनकी सेवा के लिए रात दिन तत्पर रहेंगे, इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री, हाजी सईद अहमद कादरी, मास्टर मुहम्मद उस्मान, निखिल तायल, सुधीर कालरा, अंकुर विनोद, राव मशहूर अली, मनोज अग्रवाल, अनूप शांडिल्य विधायक प्रतिनिधि नीलू गुप्ता, अब्दुल मजीद, डॉ० नदीम आलम, अनूप शर्मा, हाजी इरशाद अहमद, नसीम खान, देशबंधु गुप्ता, हेमलता चौधरी, रीना अग्रवाल, संजीव शर्मा, नवेद आलम, अनुराग कौशिक, गौरव मेहंदीरता, शुभम शर्मा, दीपक शर्मा, मुहम्मद यासीन, महबूब मलिक, दीपक पांडे,कार्तिक गुप्ता, राजकमल, अभिषेक, शीतल कालरा एडवोकेट, संजय बजरंगी, रीना अग्रवाल, नमन कौशिक, आशीष गोयल, विशाल गुप्ता, रवि गर्ग, अंकित तेजान, राजीव गर्ग, शिवम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सलमान फरीदी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours