हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ग्राम अकबर पुर- उद गांव में बीपीएल परिवार की कुमारी रानी पुत्री धनीराम को मदद की गई, श्री फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सहोकार के तहत  सहायता के तौर पर बर्तन दिए गए, ग्राम प्रधान श्री पवन ने कहा इस मदद से गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलती है और उनके अंदर आत्मिश्वासपूर्वक जीने में मदद मिलती है, श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के अथक प्रयास से गांव का चहुंमुखी विकास हुआ है, विशेष तौर पर शादी में दी जाने वाली  सहायता से गांव के लोगों में खुशी व्याप्त है, अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री आलोक मोरोलिया ने कहा इस मदद से गरीब परवारों में नया आत्मविशवास पैदा हुआ है, फाउंडेशन ट्रस्ट महिलाओं के लिए सिलाई सेन्टर, विद्यालयों के लिए फर्नीचर, किताब, कापी, बस्ता आदि की व्यवस्था की गई है, इस मौके पर पूर्व प्रधान चंद्र पाल और अश्वनी शर्मा, तैमूर मोजूद रहे, श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से अब तक 15 गरीब बीपीएल परिवारों की कन्याओं को  मदद दी जा चुकी है, सभी ग्राम वासियों और पंचायत ने श्री फाउंडेशन ट्रस्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours