हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। देवभूमि रामलीला समिति की ओर से न्यू भारत कॉलोनी में चल रही पौराणिक पर्वतीय रामलीला का उद्घाटन करते हुए भाजपा नेता गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें धर्म और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। इसके दर्शन से जहां हमें अपने सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलती है, वहीं भगवान राम तथा देवी-देवताओं के साक्षात् दर्शन होते हैं। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए सच्चाई के मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। गौरव गोयल ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया तथा समिति की ओर से उन्हें पटका आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। रामलीला में भारद्वाज आश्रम, बाल्मीकि आश्रम के दर्शन के साथ ही दशरथ मरण तथा भरत मिलाप की प्रस्तुति को देख भक्तगण भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष अर्जुन सिंह परिहार, जगदीश सिंह नेगी, दिगंबर सिंह नेगी, राकेश भट्ट, बलबीर सिंह रावत, त्रिलोक सिंह रावत, आनंद सिंह रावत, सतीश नेगी, हेमंत बड़थ्वाल, बलवंत सिंह रावत, कुंवर सिंह भंडारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours