हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के फेरूपुर में स्थित निर्भय फार्म हाउस में स्वच्छ भारत दिवस सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, क्षेत्रीय विधायक स्वामी यतिस्वरानंद ग्रामीण हरिद्वार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लगभग 21 गांव के लोगों व कई ग्राम प्रधानों आदर्श युवा समिति के स्टाफ को चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने स्वच्छ अभियान के अंतर्गत अच्छा कार्य किया और इस अभियान को जागरूक करते हुए आगे बढ़ाया, वही मदन कौशिक प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त को कराने को लेकर शपथ भी दिलाई है मदन कौशिक व क्षेत्रीय विधायक ने स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कई पंचायतों को हरी झंडी देकर रवाना किया है मदन कौशिक ने कहा है कि आज गांधी जयंती के जन्मदिवस को स्वच्छ भारत दिवस सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति कार्यक्रम के रूप में मनाया गया है उन्होंने कहा कि भारत स्वच्छ अभियान मोदी जी का सपना है और इस जागरूकता अभियान से ही हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा, आज पॉलिथीन प्लास्टिक मुक्त अभियान गांधी जी के जन्म दिवस पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और यह कार्यक्रम हमने जगह-जगह पर चलाया हुआ है जिससे हमारा पूरा राज्य प्लास्टिक पॉलिथीन से मुक्त हो जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours