हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हिन्दू हितों का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़को पर आज बजरंग दल हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल उनकी गर्भवती पत्नी 8 वर्षीय मासूम बेटे की जघनय तरीके से की गई हत्या के विरोध में कचहरी गेट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका एवं जमकर नारेबाजी की, उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की, पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए, बंधु प्रकाश पाल परिवार हत्याकांड की सी०बी०आई० जांच कराकर हत्यारों को मृत्यु दंड दिया जाए, पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू की जाए, तथा बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को वापस बंगलादेश भेजा जाए, प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने कहा कि बजरंग दल सदैव हिन्दू हितों के लिए अग्रसर रहा है,
और जिस प्रकार पश्चिम बंगाल में बार-बार निर्दोष हिन्दुओ की सुनियोजित ठंग से हत्या की जा रही है, और हिन्दू हितों को ठेस पहुचाने का काम ममता सरकार कर रही है, उनको सरकार में बने रहने का कोई हक नही है, इस पर बजरंग दल चुप बैठने वाला नही है, और हम महामहिम राष्ट्रपति से यह अनुरोध करते है, कि पश्चिम बंगाल में देश विरोधी गतिविधियां चरम पर है, पश्चिम बंगाल सरकार वोटों के लालच में बंग्लादेशी मुस्लिमों को पश्चिम बंगाल में घुसपैठ करा रही है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है, इसलिए पश्चिम बंगाल में तत्काल एन०आर०सी० लागू की जाए एवं सरकार को बर्खास्त किया जाए, इस अवसर पर प्रांत संयोजक अनुज वालिया, प्रांत बल उपासना प्रमुख सौरभ चौहान, जिला संयोजक नवीन, जिला सह संयोजक रोहित अधाना, सह सुरक्षा प्रमुख ललित, ज़िला गौरक्षा प्रमुख रोहित शास्त्री, जिला सुरक्षा प्रमुख सूर्यकांत बजरंगी, सोमनाथ, अंगद, अमित मुल्तानिया, शुभम तालुकदार, विक्की बिष्ट, रितिक, कमल उनियाल, अजय जोशी, इक्का सिंह व नीतीश वालिया आदि लोग रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours