हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार कोतवाली लक्सर के अंतर्गत चौकी भिक्कमपुर पुलिस ने 30.09.2019 को ग्राम रंजीतपुर क्षेत्र के अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए, सूचना मिलने पर मौके पर जाकर 22 लीटर अवैध कच्ची शराब मय अभियुक्त नितेश पुत्र धर्म सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी रंजीतपुर को मौके से गिरफ्तार किया व दीपू पुत्र मुल्की व कल्लू पुत्र आत्माराम मौके पर फरार हो गए, आपको बता दें कि 440 लीटर लाहन को नष्ट किया गया, 
       देखें वीडियो: चौकी प्रभारी आशीष शर्मा
भिक्कमपुर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है, चौकी प्रभारी ने बताया कि भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब की खेतो में सूचना मिलने पर छापा मारा गया, आपको बता दें की पुलिस की छापेमारी से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, शराब बनाने की भट्टी व अन्य उपकरणों के आलावा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद कर पुलिस ने मौके से एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है, 
आपको बताते चलें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के खिलाफ सीधे अभियान चलाने के आदेश दिए है। वहीं, लक्सर कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी करते हुए बरामद लहन व कच्ची शराब को नष्ट कर दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours