हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देसभक्त) रुड़की। नवयुवक श्री रामलीला समिति ग्राम बाजूहेडी का तीसवें रामलीला महोत्सव के छठे दिन ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि का मंचन देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई तथा जय श्रीराम के नारे लगाए। अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री पूर्व गौरव गोयल ने कहा कि भगवान राम ने संसार में पाप और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जन्म लिया तथा दुष्ट रावण का नाश कर लंकावासियों को उसके प्रकोप से बचाया। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के चरित्र को अपने आचरण में समाहित करना चाहिए। समाज में बढ़ रही नशा प्रवृत्ति बुराइयों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ हम सबको मिलकर कार्य करना चाहिए।रामलीलाऐं हमें अपने धर्म एवं संस्कृति का साक्षात दर्शन कराते हैं। समिति की ओर से अतिथि को स्मृति प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अमरीश कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार, गोपाल सैनी, विश्वास कुमार महामंत्री, ताराचंद सैनी, रामानंद सैनी, राजेश कुमार, प्रधान अनुज सैनी, अरुण सैनी, ललित वालिया, प्रेम सिंह रामजीलाल, रामानंद, ताराचंद, योगेश, रितेश, विपिन,भोपाल, राजू, सुभाष,जोनी, शुभम, सूरज सागर, अमन, राहुल, लक्की, रोहित सांवरिया व राजन वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours