हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के निरंकारी सत्संग भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संत निरंकारी मंडल के मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, लक्सर नगर पालिका के चैयरमैन अमरीश गर्ग व क्षेत्रीय संचालक सुरेश कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर में लोगो ने 162 यूनिट ब्लड का दान दिया। निरंकारी संस्था प्रमुख हरदेव सिंह महाराज के कथन के अनुसार रक्त नाड़ियों में बहे नालियों में नहीं। आपको बता दे कि निरंकारी संस्था सतगुरु के प्रति एक अग्रणी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर चला रहा है। इस शिविर के माध्यम से प्रतिवर्ष निरंकारी मिशन हजारों यूनिट रक्तदान करता है जिनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त हुई है अब तक मिशन ने 34 वर्षों में लगभग 6500 रक्तदान शिविर लगाए हैं जिनमें लगभग दस लाख पैंसठ हजार यूनिट ब्लड संग्रह किया जा चुका है।
यह संस्था अन्य सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान, नेत्रदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निशुल्क चिकित्सा शिविर व निर्धन कन्याओं के विवाह में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देता रहा है। वही आज लक्सर सत्संग भवन में सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमेश्वर के साथ हमारा प्यार और संबंध अनिवार्य रूप से है। हमारा व्यवहार और साथ ही मनुष्य के साथ हमारे कर्मों के संदर्भ में मापा जाता है। जागृति के प्रति बद्धता के साथ-साथ निरंकारी मिशन निरंकारी बाबा जी के इस संदेश को लागू करने के लिए जीवन का अर्थ तभी है अगर यह दूसरों के लिए जिया जाए।
वही इस शिविर में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, जॉली ग्रांट की ब्लड बैंक की टीम ने 162 यूनिटी ब्लड का संग्रह किया। इस अवसर पर हरभजन सिंह, जोनल इंचार्ज, मसूरी जोन, नरेंद्र सिंह, ब्रांच इंचार्ज, लक्सर गंभीर सिंह, नरेश कुमार, सचिन कुमार, अजय खरोरा केवल, घसीटाराम, साधु राम, संजय राठी, राकेश, पुष्प कनौजिया, अनुज, दीपक, सतीश, सुरेश चावला, राज दुलारी, प्राची, डॉ. विजेंद्र सिंह, रुड़की मीडिया शायद निरंकारी, डॉ. राजपाल सिंह रुड़की मीडिया सहायक निरंकारी, डॉ. अमित आहूजा रुड़की मीडिया सहायक प्रभारी आदि मौजूद रहे।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours