हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ० आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार मे मादक द्रव्य पदार्थों की रोकथाम एंव इस कार्य में लिप्त अपराधियों की धरपकड हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसमे पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एंव सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना स्तर पर इसकी रोकथाम व जनजागरुकता अभियान चलाये जाने के साथ साथ इस कार्य में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये टीम बनायी गयी, जिसके आधार पर स्कूलों, कालेजो, सार्वजनिक स्थानों, होटल ढाबों पर संघन चैकिंग की जा रही है, जिसके फलस्वरुप दिनांक 29-09-19 की रात्रि में मुख्बिर के द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि दो व्यक्ति वर्कर हॉस्टल बीएचएल के पास चरस बेच रहे है, जिन्हे नियमानुसार मौके पर गिरफ्तार किया गया इनके नाम मेनपाल व सेठी है, जिसमें अभियुक्त मेनपाल के पास से 116 ग्राम अवैध चरस एंव अभियुक्त सेठी के पास से 110 अवैध चरस बरामद हुआ , पूछताछ मे इनके द्वार बताया गया कि हम लोग रानीपुर, ज्वालापुर, शिक्षण संस्थानों आदि स्थानों पर लोगों की मांग पर चरस बेचते है , इस सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर मु०अ०सं० 283/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मेनपाल एंव मु०अ०सं० 284/19 धारा 8/20 एनड़ीपीएस एक्ट बनाम सेठी पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार शुदा दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेस किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त मेनपाल पुत्र मनोहर निवासी ग्राम रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार, सेठी पुत्र छोटा निवा निवासी डालूवाला कलां थाना सिड़कुल हरिद्वारा बरामद मार 226 ग्राम चरस अनुमानित कीमत 22000 रुपये गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उ०नि० मेहराजूदीन, कां० प्रवीण, कां० मुकेश, कां विपिन।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours