हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। रुड़की गढ़वाल सभा द्वारा सुभाष नगर में चल रही रामलीला के तीसरे दिन उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें अपने धर्म एवं संस्कृति को देखने का अवसर मिलता है।यह आयोजन सनातन धर्म का तो दर्शन कराते ही हैं वहीं हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की सीख भी देते हैं।
गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित रामलीला में राक्षसों का आतंक, दशरथ दरबार तथा विश्वामित्र का यज्ञ हेतू राम- लक्ष्मण को ले जाने आदि का मंचन किया गया, जिसे देख भक्तगण जय श्रीराम के उद्घोष के साथ ही भाव विभोर हो गए।रामलीला में पहुंचे गौरव गोयल का सभा की ओर से शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, सचिव चंद्र मोहन जोशी, विवेक डोभाल, टीआर शर्मा, मोहन लाल बहुगुणा, वसुदेव पंत, कमला बमोला, भगवती प्रसाद बलूनी, सुरेंद्र भदूला, केसर सिंह रावत, भारतेंदु ममगई, राजेंद्र बिष्ट,मदन सिंह रावत,उमराव सिंह चौहान, प्रेम गोदियाल, शिव प्रकाश नैथानी, संजय पंत, रेखा मंडोलिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours