हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। भागवत कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि कलयुग कलह का युग है। सैनिक कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि कलयुग में काम, क्रोध, लोभ, मोह से इस संसार के लोग स्वार्थी हो गए हैं तथा अविद्या से संसार में संकट है। भागवत पुराण से जीवन में सुखशांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि सुखदेव जी ने परीक्षित जी को सात दिन तक भागवत कथा सुनाई थी, जिससे उन्हें मुक्ति प्राप्त हुई थी, इसलिए संसार के कष्टों का निवारण श्री कृष्ण भक्ति से ही होता है। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि कलयुग में भक्ति से ही मुक्ति मिलती है, इसलिए निरंतर भक्ति करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने तथा कृष्णभक्ति एवं श्राद्ध करने से पित्रों को मोक्ष मिलता है। संयोजक श्रीमती पूनम सिंह ने सभी भक्तजनों का आभार प्रकट किया तथा प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पंडित मुकेश पैन्यूली, गौरव शर्मा, रामलोचन, नीरजा सिंह, राजीव ठाकुर, चित्रा, राधा, नरेश सेमवाल, रजनी सिंह आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours