हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बलवंत सिंह राणा प्लाटून कमांडर पीआरडी यात्रा प्रबंधन दल थाना बद्रीनाथ को रास्ते में एक बैग मिला, जिसमे मोबाइल जिसकी कीमत लगभग 10000 रुपये और 3000 नकदी थी। उक्त कर्मी द्वारा तत्काल थाने में आकर सूचना दी गयीं और बैग के बारे में माइक से अनाउंसमेंट किया गया है। जिस पर बैग की स्वामी संध्या देवी निवासी बेंगलुरु थाना पहुंंचे, जिनसे बैग सम्बन्धी सभी पूछताछ के बाद बैग उनको सुपुर्द किया गया। कुछ पुलिसकर्मी द्वारा अपनी ईमानदारी का परिचय देकर मित्र पुलिस का मान सम्मान जनता के दिलों दिमाग में पहुंचाने का कार्य बहुत ही सराहनीय है अपने कर्तव्य को गंभीरता से लेकर अपने फर्ज को निभाने वाला ही देश का सच्चा सिपाही होता हैं शासन प्रशासन को चाहिए ऐसे सच्चे देश के सिपाहियों को मान सम्मान से नवाजा जाए और उनकी तरक्की के लिए भी रास्ते खोले जाए जिससे वह बड़े पद पर रहकर जनता की समस्याओं का समाधान लगातार कर सकें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours