हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। वंदे मातरम ग्रुप का एबीवीपी में विलय होने से नाराज होकर देना पड़ा इस्थीफा। वंदे मातरम ग्रुप छात्र संगठन का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विलय होने से वंदे मातरम ग्रुप छात्र संगठन के महाविद्यालय संयोजक कपिल शर्मा जौनसारी ने वंदे मातरम ग्रुप से अपना त्यागत्र दे दिया है। कपिल शर्मा का कहना है कि मेरा जो संघर्ष था वो सिर्फ और सिर्फ वंदे मातरम् ग्रुप के छात्र संघठन के लिए था, और छात्र हित के लिए हम हमेशा कार्य करेंगे। जैसे आज तक निस्वार्थ भाव की है ऐसे ही छात्र हित के लिए आगे भी करते रहगे। वंदे मातरम ग्रुप से त्याग पत्र देने का मुख्य उद्देश्य ए बी वी पी में विलय होने को ही बताया है। कपिल शर्मा जौनसारी पूर्व में छात्र सभा महानगर अध्यक्ष सपा हरिद्वार भी रहे चुके है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours