हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस द्वारा थाना झबरेड़ा और थाना  भगवानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात कोतवाली मंगलौर के क्षेत्र का भी भ्रमण करते हुए मुख्य चौराहों पर यातायात व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग का जायजा लिया गया, इसके बाद एसएसपी ने बॉर्डर पुलिस चेक पोस्ट नारसन पर जाकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग का जायजा लेते हुए, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, बॉर्डर पर नियमित रूप से दिन व रात में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सधन चैकिंग चलाते हुए आने जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए, और किसी व्यक्ति अथवा वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी गहनता से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours