हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने अवैध शराब की बरामदगी रोकथाम के लिए जबरदस्त  अभियान चलाकर रखा है लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के जंगल में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्चे अवैध शराब लहान नष्ट किया जा रहा है। जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है इसी क्रम पथरी थाना पुलिस द्वारा ग्राम दिनारपुर के जंगलों से लगभग 200 लीटर लहान नष्ट किया गया है। वहीं पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल मान का साफ कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का नश बरदाश्त नही किया जायेगा। नशीले पदार्थों का सेवन कर नौजवानों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहे हैं। घर बराबर हो जाते है। उनका कहना है कि जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में लिफ्ट पाया जाऐगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours