हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से डेढ़ लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि हम स्मैक पीने के आदी हैं और देहरादून में स्कूल कॉलेजों के पढ़ने वाले लड़के लड़कियों राह चलते लोगों को स्मैक बैचते हैं वहीं जीआरपी एसओ सुभाष चंद्र ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवेज के आदेश अनुसार व अपरपुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड के निर्देशन में मानक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए एसओ द्वारा गठित टीम ए०डी०टी०एफ के सदस्य व अन्य अधिकारी कर्म गुणों की एक टीम का गठन किया गया और लक्सर प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को 40. 95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग डेढ़ लाख रुपए है उन्होंने बताया कि दीपांशु गौतम पुत्र सोमनाथ गौतम व सौरभ सिंह पुत्र प्रीतम सिंह थाना पटेल नगर देहरादून के निवासी है उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में एस०ओ सुभाष चंद्र, कांस्टेबल भीष्म देव, कांस्टेबल पवन कुमार, कांस्टेबल करण सिंह, कांस्टेबल शर्मिला सिंह आदि शामिल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours