हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। सर्व सेवा संगठन समिति द्वारा श्री कृष्ण कृपा धाम भीमगोड़ा, हरिद्वार में सातवें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नृत्य नाटिका एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं और नाटकों का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर अनीता शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और रोहन सहगल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों को भारतीय सभ्यता एवं हिंदू धर्म की इतिहास एवं मान्यताओं तथा हमारे देवी देवताओं के जीवन से कुछ सिखाने व प्रेरणा देने के लिए इस प्रकार की नृत्य नाटिका है, और नाटकों का मंचन ही सर्वोत्तम माध्यम है, इस माध्यम से बच्चों में कुछ नया करने और सीखने की उमंग पैदा होती है वह साथ ही उन्हें हिंदू धर्म से जुड़ी विभिन्न कथाओं इतिहास का पता चलता है, उनका ज्ञानवर्धन होता है, साथ ही इतने लोगों के सामने अपनी प्रस्तुति देखने पर उनका मनोबल भी बढ़ता है, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उच्च अधिकारी संजय हांडा ने भी समस्त बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू रोहिल्ला, स्कूल की प्रधानाचार्य टीना गॉड, उमाकांत ध्यानी, मधुकांत गिरी, वीरेंद्र जैन, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट् और अनिल वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी, समाजसेवी अशोक शर्मा, सिद्धार्थ चक्रपाणि, तनुज माहेश्वरी, अनुज महेश्वरी, गरिमा गोयल, प्रियांशु, राहुल बंसल, अजीत पांडे, पत्रकार प्रमोद गिरी नीरज पाल, रमेश गुप्ता, पवन कुमार, पूर्व पार्षद लखन लाल चौहान, सोमित डे, सावन शर्मा, धीरज अग्रवाल, सन्नी गुप्ता, अरविंद गुप्ता, हरीश भट्ट, गौरव अग्रवाल, अमित शर्मा, मीनाक्षी महेश्वरी, सपना संदोरिया आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम में महंत दिव्यप्रकाश स्वामी, राहुल बंसल, एवं मदान परिवार जलन्धर से पधारे संजय मदान, ईश मदान, राहुल मदान, एवं सुभाष गगनेजा जी का विशेष सहयोग रहा, इस मौके पर स्पर्श लखेड़ा, तृप्ति गुप्ता, ऋषभकांत गिरी, इशांत उपाध्याय, वासु ठाकुर, उज्जवल गुप्ता, ऋषि रंजन, शोभित गुप्ता, कुश धीमान, यश श्रीवास्तव, सचिन माहौर, करिश्मा भट्ट, शैली गोस्वामी, शिल्पी गोस्वामी, वैशाली सिंघल, दीपक पुंडीर जय गुप्ता, आशीष जैन आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का सहयोग किया, वरुण गोस्वामी, सागर, मयूरी भट्ट, खुशी, रिया, तनीषा, दिव्या बिष्ट, श्वेता, कृपा अरोड़ा, दीक्षा, दिशि, गार्गी, परी, उज्ज्वल गिरी, सुजल त्यागी, निशा राणा, संयम, आकांशा, कान्हा गोस्वामी, सिद्धि, मेघा आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours