हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाज़िम कुरैशी ब्यूरो) रामपुर मनिहारान। मेन बाजार स्थित नगर व्यापार मण्डल के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा ग़लत तरीके से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, पॉलिथीन जाँच के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में घुस कर व्यापारियों के गल्ले तक चैक किए जा रहे हैं, कुलदीप गोयल ने कहा कि नगर पंचायत अधिकारी दुकानदारों एवं व्यापारियों की बेइज्जती करने पर तुले हुए हैं जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। यदि दोबारा अधिकारी द्वारा उत्पीड़न किया गया तो सम्पूर्ण नगर बाज़ार बन्द कर अधिकारी का घेराव करेगा और धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष जहाँगीर चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत में आम जनता की सुनवाई नही हो रही है, चेयरमैन के साइन कराने में कई कई दिन लग जाते हैं, अधिकारियों द्वारा उत्पीडन किया जा रहा है जिसका प्रमाण वीडियो के रूप में मौजूद है।व्यापार मण्डल के महामन्त्री विरेश जैन ने कहा कि बाज़ारों में चबूतरे का टैक्स वसूले जाने के बावजूद नगर में नालों की सफाई व्यवस्था नही कराई जाती, चेयरमैन स्वयं नगर में भ्रमण करके जनता की। समस्याओं को नही देखती।जिससे नगर की जनता ख़ुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि नगर पंचायत अधिकारीयों द्वारा कार्य शैली में सुधार नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सभासद चौधरी बृजपाल सिंह, अनिल जैन, बाबू व धर्मेन्द्र सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours