हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गंगा सेवा दल और ज्वालापुर व्यापार मण्डल ने संयुक्त अभियान में लगातार 111 वे रविवार गंगा सफाई अभियान चलाया। जहाँ रविवार को कुछ लोग देर तक सोना पशनद करते हैं। तो वही हमारे समाज में गंगा सेवा दल के ऐसे भी परोपकारी महिलाए, पुरुष और बच्चे है, जो सुबह 6 बजे से पहले ही उठकर एक दूसरे को संग लेकर गंगा के घाटों की सफाई करने पेड़ पौधे लगाते है।
इसी क्रम में आज फिर एक बार गंगा सेवा दल व ज्वालापुर व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से पुल जटवाड़ा , ज्वालापुर के निकट गंगा जी के समस्त घाट पर स्वच्छता अभियान चरण 111 चलाया। गंगा सेवा दल के संयोजक ओम प्रकाश विरमानी व ज्वालापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि निरन्तर 111 रविवार से दोनों संगठन निःस्वार्थ भावना से माँ गंगा जी के घाटों पर सफाई अभियान चला रहे हैं। श्रम सेवको की संख्या में निरन्तर बढ़ोतरी हो रही हैं। पुल जटवाड़ा के सभी घाटों की दीवारों व सीढ़ियों पर गंगा सेवा दल के श्रमसेवकों द्वारा पेंट किया गया। सफाई अभियान के अतिरिक्त लगातार प्रत्येक रविवार पौधरोपण कार्यक्रम व उनकी देखरेख भी की जाती हैं।
व्यापार मंडल महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि पूर्ण गैर राजनैतिक ये दोनों संगठन समय समय पर इसके अतिरिक्त रक्तदान शिविर का आयोजन, निर्धन छात्र छात्राओं की सहायता व चिकित्सा शिविर आदि का भी आयोजन करते रहते हैं। हरिद्वार प्रशासन से इनकी अपेक्षाए है कि जिन घाटों पर रात को अंधेरा रहता है वहाँ रात के समय नशा करने वाले माहौल करते हैं। हाल ही में ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने हरिद्वार नगर निगम के आला अधिकारियों को लिखित प्राथर्ना पत्र द्वारा खराब पड़ी लाइट को बदलने मि मांग की गई थी। आज के स्वच्छता अभियान में ओम प्रकाश विरमानी, विक्की तनेजा, विपिन गुप्ता, तरुण भाटिया, डॉक्टर भविष्य कुमार, डॉक्टर पवन सिंह, वीणा सिंह, सुनेयना सिंह, सुमित अग्रवाल, बक्शी चौहान, अन्नू, अलका, अभिषेक, अभिमन्यु, सन्नी, तुषार गाबा मास्टर संजय चौहान, आलोक अरोड़ा, तुषार गाबा, मुकेश गुप्ता, मुकेश सैनी, विनोद सिंह व डॉक्टर पुनीत आदि ने अपना अपना बहुमूल्य सहयोग दिया।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours