हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। देवभूमि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रावलीमहदूद द्वारा शिवालीक नगर चौराहे पर सड़क सुरक्षा सम्बंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अक्सर देखा जाता है कि काफी संख्या में वाहन चालक वाहन चलाते समय यातायात का नियम पालन करने में लापरवाही करते देखे जाते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुवे सर्वसेवा निकेतन काजरा नई दिल्ली के सौजन्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सीओ सिटी (ट्रैफिक) अभय सिंह को मुख्य मार्गदर्शक के रूप में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बिना हेलमेट के वाहन चालको को निःशुल्क हेलमेट वितरित किये गये। विद्यालय की ओर से छात्र छात्राओ की ओर से यातायात सुरक्षा सम्बंधित स्लोगन की तख्तियों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम के निर्देशक जितेंद्र पाठक ने बताया कि ट्रैफिक नियम का दैनिक जीवन में बड़ा ही योगदान है, हेलमेट की सुरक्षा बिना जीवन बहुत सस्ता है। सी ओ अभय सिंह ने स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिये प्रोत्साहित किया। यातायात प्रभारी हितेश कुमार ने नन्हे मुन्ने खुशी जैसे छात्रों के माध्यम वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की आवश्यकता याद दिलाई। इसके अलावा सभी छात्रों से कहा कि वो सभी अपने अपने पापा से कहे कि वो बाइक या स्कूटी चलाते समय गर्दन टेढ़ी करते हुवे मोबाइल पर बात न करे।

न ही बिना हेलमेट के वाहन चलाये साथ ही कार चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करे। इस कार्य के लिये जितेंद्र पाठक को मोमेंटो देकर सम्म्मनित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्कूल प्रबंधन के शिक्षको, प्रधानाचार्य प्रीति पाठक के अलावा सौ से ज्यादा छात्रों की मेहनत रही। शिवालीक नगर क्षेत्र के लोगो ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours