हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु बीएचईएल कन्वेंशन हाॅल में बीएचईएल रानीपुर तथा लक्सर विधानसभा के समस्त मतदान कर्मियों (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय) एव बीएचईएल रानीपुर तथा लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को ईवीएम/वीवीपैट का हैंडसऑन प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक रावत ने समस्त मतदान कार्मिकों से प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता के साथ पूर्णं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी ही मतदान दिवस के समय होने वाली परेशानियों को दूर करती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों से ईवीएम, वीवीपैट, कंटोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि मतदान में प्रयोग होने वाले समस्त उपकरणों को व्यवस्थित रखें, खराब ईवीएम को अलग कर दें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान से संबंधित नियम, कानून एवं सिद्धांत से सम्बन्धित जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रमेश चन्द्र त्रिपाठी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द जायसवाल द्वारा प्रदान की गयी। इवीएम एवं वीवीपैट से संबंधित जानकारी आईटीआई प्राचार्य श्री तरूण गर्ग एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान की गयी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours