हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मुकेश राणा) हरिद्वार। दुशमन के विमानों का पीछा करते उनकी मांद मे घुसनें वाले भारत के गौरव विंग कमांडर अभिनन्दन के भारत वापस लौटने पर पूरे देश में हर्ष एव उत्साह का माहौल है। अभिनंदन के स्वागत के लिये वाघा बार्डर पर भारतीय वायू सेना के उच्च अधिकारियों सहित बी,एस,एफ़, की शीर्ष अधिकारी तथा बडी संखया में लोग सुबहा से इंतिजार कर रहे थे। पहले सूचना मिली थी की अभिनंदन को शाम चार बजे के आस पास वाघा बार्डर पर पाकिस्तान भारत को सौंपेगा, मीडिया के साथ ही बडी संखया में लोग वाघा बार्डर पर अपने जांबाज हीरो का स्वागत करने हेतु पलकें बिछाये खडे रहे, किंतु चार, से पाँच फिर छ: सात बजता गया और लोगों में बेचैनी बढती गयी। मीडिया सहित किसी के पास भी कोई सटीक जानकारी नही थी की आखिर देरी की वजहा क्या है, बार बार कयास लगते रहे की कहीं पाकिस्तान फिर से तो कोई खेल नही खेल रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours