हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। महाशिवरात्रि के पर्व पर पुरानी तहसील स्थित वाल्मीकि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना की तथा शिवलिंग पर जल, दूध व फल आदि अर्पित कर पूजा की। पंडित लाल गोविंद जी ने कहा कि महाशिवरात्रि के इस पर्व पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है तथा उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। समाजसेवी गौरव गोयल ने भी वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की तथा दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर की दासी सुशीला बिरला, प्रधानी दर्शनी देवी, उर्मिला देवी, सुषमा रानी, रचना, कुसुम देवी, सीतो देवी, विमला देवी, गुड्डन, संध्या देवी आदि बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours