हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो)लक्सर। लक्सर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले और होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए लक्सर पुलिस ने सभी ग्राम प्रधानों बीडीसी मेंबर्स एवं चौकीदारों को लक्सर कोतवाली में बुलाकर एक मीटिग की। और उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का लगने वाला मेला और होली का त्योहार सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। सभी को इस मेले और होली के त्यौहार से भाईचारे का संदेश मिले। उन्होंने कहा कि मेले को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मीटिंग में पहुंचे सभी ग्राम प्रधान बीडीसी मेंबर और सम्मानित सभी व्यक्तियों से अपील की गई है कि क्षेत्र में अगर कोई गलत काम करता है तो वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी अपील की कि क्षेत्र में खाई बाड़ी सट्टा अवैध शराब वह किसी भी किस्म का अगर अपराध होता है तो उसकी सूचना तुरंत लक्सर पुलिस को दें। जिससे समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके इस मौके पर उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि मेले और होली के त्यौहार की
बधाई दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours