हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुबारिकपुर अलीपुर गांव में एक युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटना से नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई। जिसका पता चलने पर आरोपी ने नाबालिग किशोरी को किसी तरह रूड़की ले जाकर उसका गर्वपात देव नर्सिंग होम मे डा० वारिजा से करा दिया। तथा भूर्ण को गन्ने के खेत में फेंक दिया। जब परिजनों ने नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब देखी, तो उन्होंने उससे इस घटना के बारे में जानकारी की तथा नाबालिग बच्ची ने अपने परिजनों को सारी घटना बता दी। परिजनों के द्वारा बच्ची को साथ लेकर लक्सर कोतवाली में तहरीर दी गई। जिस पर देरी किए बिना लक्सर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही आरोपी दीपक पुत्र राजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से भूर्ण भी बरामद कर लिया गया है। जिसे पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म तथा पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours