हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। श्रीनगर पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि एक और सैन्य अधिकारी के शहीद होने की खबर आ गई है, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक ब्लास्ट हुआ है, इसमें एक सैन्य अधिकारी शहीद हो गए हैं, आपको बता दें कि गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे, पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश शहीदों का बदला जरूर लेगा, उन्होंने कहा कि सेना को खुली छूट दी गई, है वे समय और तिथि तय कर लें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours