हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी महोदय द्वारा दिनांक 04/ 02 /2019 को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के सरहदी थानो एवं चौकियों तथा चैक पोस्टो पर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करवाने हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशानुसार की जा रही चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 03/02 /2019 की सायं स्वयं जनपद के सरहदी थानों/चौकियों एवं चेक पोस्टों का भ्रमण कर चेकिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसके अंतर्गत महोदय द्वारा कोतवाली मंगलौर क्षेत्र अंतर्गत स्थित नारसन चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का निरीक्षण किया गया। नारसन चेक पोस्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा उप निरीक्षक सत्येंद्र धामा के नेतृत्व में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मचारियों को चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तथा वायरलेस सेट के माध्यम से चेकिंग कर रहे अन्य थाना चौकियों एवं चेक पोस्ट को भी चैकिंग के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्नान पर्व ड्यूटी में तैनात समस्त जोनल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों को भी अपने अपने ड्यूटी क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की महत्ता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार सुरक्षा के दृष्टिगत स्नान पर्व संपन्न होने तक सरहदी थाने चौकियों एवं चेक पोस्टओं पर लगातार सघन चेकिंग की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours