हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव के ग्रामीणो ने आज एकजुट होकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कश्मीर के पुलवामा आंतकी हमले मे शहीद जवानो को श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीणो ने दो मिनट का मौन रखा। वही ग्राम प्रधान मायाराम कश्यप ने कहा कि भारतीय जवानो पर आतंकवादी हमला बेहद कायराना है। उन्होंने कहा कि आज हमने गांव मे रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये तथा पुतला दहन किया। नरेंद्र प्रधान तथा गौतम कश्यप ने बताया कि इस कायरता पूर्ण हमले से पूरे ग्रामवासियो मे बेहद रोष है। ग्राम पंचायत सदस्य अरूण कश्यप ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि तत्काल पाकिस्तान पर हमला कर अपने जवानो की शहादत का हिसाब चुकता करना चाहिए। अगर अब हिंदुस्तान पाकिस्तान पर हमला ना कर पाया, तो कभी नही कर पायेगा। इस दौरान अरविंद कश्यप, केपी चौहान, दिनेश कश्यप, प्रखर कुमार व प्रहलाद आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours