हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जम्मू कश्मीर के पुलवामा मे हमारे देश की सेना के वीर सपूतो पर बडे ही कायरतापूर्ण तरीके से जो हमला पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों द्वारा किया गया, जिसमे हमारे देश के 42 के करीब वीर योद्धाओ ने वीर गति प्राप्त की है, आतंकी द्वारा इस प्रकार का हमला करके सैनिकों को मारना इस बात को साबित करता है, कि ये आतंकी केवल और केवल पीठ पर वार करना जानते है, सामने से लडने की हिम्मत इन आतंकी लोगो मे नही है, अब समय आ गया है, कि भारत की सरकार अपनी आँखे खोले जबरदस्त तरीके से अभियान चलाये, तथा आतंकवाद का खात्मा करे, भारत के 125 करोड लोगो की आवाज है, कि वीर शहीद सैनिकों पर हुए आतंकी हमले का बदला ले, ये सभी बाते अपने निवास स्थान पर वरिष्ठ समाज सेवी और अध्यक्ष युवा जन संघर्ष मोर्चा आबाद कुरैशी ने हरिद्वार की गूंज से कही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours