हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। रोशनाबाद पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय द्वारा मासिक सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्टी ली गई। एसएसपी महोदय ने सर्वप्रथम पुलिसकर्मियों से समस्याएं सुनते हुए उनकी निराकरण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें तथा थाने पर प्रत्येक शिकायत गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर फरियादी की समस्याओं को अनदेखा ना किया जाए। जनता की सेवा के लिए पुलिस विभाग बनाया गया है जिसे समस्त अधिकारी व कर्मचारी जनता की समस्या का विशेष ध्यान रखकर सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उपस्थित अधिकारी गणों को निर्देशित किया कि वह अपने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी पर भेजने से पूर्व भली-भांति ब्रिफ कर ड्यूटी के प्रति मोटिवेट करें। एसएसपी महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनता की समस्या सुनकर मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर सत्यापन की कार्यवाही वर्तमान में एक अभियान के रूप में क्षेत्र अधिकारी के निर्देशन में चलाई जा रही है जिसमें थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की जाए। जिस की समीक्षा स्वयं क्षेत्र अधिकारी द्वारा की जाए। एवं सर्किलवार बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों को सघन सत्यापन किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि पूर्व में घटित गंभीर अपराधों के अनावरण हेतु सर्किलवार टीम बनाकर अपराधियों का शीघ्र अनावरण किया जाए। ताकि जनता का पुलिस में विश्वास बना रहे। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रात्रि के समय अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की सघन चेकिंग कर विवरण रजिस्टर में प्रविष्ट करेंगे। पुलिस अधीक्षक को द्वारा भी रात्रि में आकस्मिक चेकिंग की जाए। देवबंद में पकड़े गए आतंकवादियों का हवाला देते हुए अधिसूचना कर्मियों, डॉग स्कावड, बीडीएस समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि एक एक टीम बनाकर रेलवे स्टेशन बस स्टेशन भीड़भाड़ वाले स्थानों में नियुक्त करते हुए सधन चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours