हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। मंगलौर कस्बे में देर शाम नागरिकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर कश्मीर के पुलवामा में शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना की गई तथा पाकिस्तान के खिलाफ नागरिकों द्वारा गमो-गुस्से का इजहार किया गया। कैंडल मार्च में शामिल दानिश कुरैशी तथा मोहम्मद शहजाद उमर एड. ने कहा कि पाकिस्तान हमारे सब्र का इम्तिहान ना ले अन्यथा उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। निकाले गए कैंडल मार्च के बाद सभी नागरिकों द्वारा 2 मिनट का मौन रख शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना की गई।इस अवसर पर साद कुरैशी, सोहेल अहमद, साबिर कुरैशी, फारुख तुर्क, मुन्ना कुरैशी, कल्लू साहिल अंसारी, राहुल बजरंगी, राजू चौधरी, अमित सद्दाम, शारिक  उजैफा, साहिल, कल्पना, अंकित आदि ने कैंडल मार्च में भाग लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours