हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। 31वीं वाहिनी रुद्रपुर में आयोजित हुई 18 वीं अंतर जनपदीय वाहिनी जूडो कलस्टर प्रतियोगिता 2019 जिसमें कुल 17 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों की टीम द्वारा प्रतिभाग कर उम्दा प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। जिसमें कां0 विरेन्द्र और दीपक ने जूडों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही कां0 निपुन जैन और विनय भट्ट ने रजत पदक प्राप्त किया तथा कां0 सुनील व मनोहर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता टीम के हरिद्वार पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय द्वारा टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि 18वीं अंतर जनपदीय वाहिनी जूडो कलस्टर 2019 प्रतियोगिता में जवानों ने अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का जो नाम रोशन किया है। यह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि लक्ष्य से हमें  मंजिल की प्राप्ति होती है हमें अपने लक्ष्य पर ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ता रहना चाहिए। जिसका फल हमें अवश्य ही मिलता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours