हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार।
सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत सीपीयू द्वारा समाज हित के लिए जागरूकता अभियान शुरु किया गया, जिसके तहत सीपीयू प्रभारी शिव प्रसाद डबराल तथा सीपीयू के संब इंस्पेक्टर दिनेश पंवार द्वारा स्कूली बच्चो और युवाओं तथा आम जन के लोगो को यातायात के नियमो के बारे मे बताया गया और जागरूक किया गया, और साथ ही साथ ट्रैफिक के नियमो की छोटी छोटी बारीकियों के बारे मे जानकारियां दी, जिनसे आम समाज अंजान रहता है, और छोटी छोटी जांनकारियां ना होने के कारण वाहनो से बडी बडी गलतियां हो जाती है, इसी के तहत सडक सुरक्षा सप्ताह के सम्बंध मे जागरूक किया जाना अति आवश्यक है, सीपीयू प्रभारी श्री शिव प्रसाद डबराल द्वारा कहा गया कि हमारा मकसद है, कि आम जन, आम समाज सुरक्षित रहे, सुरक्षित सफर करे, सुरक्षित भविष्य के लिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन करे, एक अच्छे सच्चे नागरिक होने का परिचय दे, ताकि पुलिस को भी आम समाज की जागरूकता पर नाज हो, और आम समाज जागरूक होकर देश के निर्माण मे सहयोगी बने और लंबे जीवन का आन्नद लें, और दूसरो को भी यातायात के नियमो के लिए प्रेरित करे, जागरूकता फैलाने मे शासन प्रशासन की सहायता करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours